फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नर्सिंग असिस्टेंट बनाने के नाम पर सैन्यकर्मी ने चार लाख रुपये ठगे

Sat, 28 Jun 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के नारायण नगर में लखनऊ से आई एसटीएफ ने छापा मारा है। एसटीएफ सैन्यकर्मी राहुल कुमार की तलाश में यहां पहुंची थी। आरोप है कि सैन्यकर्मी ने लखनऊ निवासी दो युवतियों से नर्सिंग असिस्टेंट बनाने के नाम पर चार लाख ठगे हैं। पुलिस ने इस मामले में श्रीनगर में तैनात आरोपी राहुल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राहुल सेना की वर्दी में लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहीं दो युवतियों से मिला था। इसमें से एक युवती अलीगढ़ तो दूसरी मुजफ्फरनगर की है। आरोपी ने नर्सिंग असिस्टेंट बनवाने का झांसा देकर एक युवती से 1.50 लाख व दूसरी से 2.55 लाख रुपये ले लिए।

आरोप है कि शुक्रवार को लखनऊ कैंटोनमेंट में नियुक्ति पत्र देने बुलाया। फिर बोला कि सीतापुर आ गया हूं। आप लोग सीतापुर आइए। इसके बाद सैन्यकर्मी युवतियों से लालबाग स्थित आर्मी कैंटीन के पास मिला। युवतियों को शक हुआ तो सैन्यकर्मी से अपने पैसे मांगने लगीं। इस पर आरोपी ने धमकाया तो युवतियों ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। इसी सूचना पर लखनऊ से एसटीएफ देर रात सीतापुर पहुंची। सीओ सिटी अमन सिंंह ने बताया कि आरोपी सैन्यकर्मी राहुल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें