फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों को दिए जाएं शस्त्र लाइसेंस: भगवती

Sat, 24 Jan 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस लाइन स्थित महर्षि दधीचि सभागार में शनिवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी ने व्यापारियों से संवाद किया। व्यापारी संगठनों ने अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने जल्द निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता ने बताया कि हर थाने पर प्रति माह व्यापारियों के साथ बैठक होनी चाहिए। सराफा व्यापारियों को प्राथमिक स्तर पर शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत होने चाहिए। बताया कि इस समय सोने-चांदी की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं, जिससे आए दिन प्रदेश में कहीं ना कहीं कोई घटना घटित होती रहती है। ऐसी स्थिति में व्यापारी को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
कहा कि सोने-चांदी की कीमतें बढ़ जाने के कारण गिरवी रखने वाले लोगों ने कई वर्षों तक उसकी सुध नहीं ली। साथ ही अपना ब्याज भी जमा नहीं किया। ऐसे लोग लोग कई साल बाद अपना सामान वापस करने के लिए लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो रहे हैं। पुलिस से भी दबाव बनाने का काम किया जा रहा है, इस प्रचलन पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों से सोना चांदी खरीदने वाले सराफा व्यापारियों को पुलिस चोरी का माल खरीदने की बात कहकर प्रताड़ित करती है। इस पर रोक लगे। बड़े डाकखाने के पास खुले में मांस की दुकानें हैं, इन पर रोक लगे। साथ ही कैंची पुल पर लाइट लगवाने की मांग की।
सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। इस दौरान प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष बृजेश रस्तोगी, हरसल जायसवाल, कमलेश गिहार, राम जी गिहार, मनोज अनेजा, आदिल सिद्दीकी, प्रतीक जिंदल, विवेक मिश्रा, इंदू रानी कश्यप व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें