तंबौर (सीतापुर)। पुलिस ने छापा मारकर अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर असलहे व कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
एसओ तंबौर सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम बनाकर क्षेत्र के डेवढ़ेडीह में दबिश दी गई, जहां पर अवैध रूप से संचालित असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया। मौके से तीन निर्मित असलहे, एक बोरी में आठ अर्धनिर्मित असलहे बरामद हुए। कई कारतूस बरामद हुई हैं। सात नाल लोहे की और असलहा बनाने का उपकरण बरामद हुआ है।
एसओ ने बताया कि मौके से डेवड़ीडीह गांव के मोबिन उर्फ छोटा, नसीर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार मोबिन पर थाना तंबौर, खीरी के धौरहरा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह फरार भी था। एसओ ने बताया कि दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।