सीतापुर। रामपुर मथुरा पुलिस ने दबिश देकर इलाके में चल रही असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। निर्मित और अर्ध निर्मित कई असलहे व उपकरण का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि रामपुर मथुरा पुलिस ने सूचना मिलने पर रामपुर मथुरा इलाके में छापा मारा। जहां असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए मौके से भूड़ेपुरवा बहादुरगंज मजरा गढ़चपा निवासी जाबिर, अचलापुर गांव के मोतीलाल, चांदपुरवा मजरा चांदपुर निवासी रंगीलाल को गिरफ्तार किया। मौके से निर्मित और अर्ध निर्मित 13 असलहे बरामद हुए। असलहा बनाने का जखीरा बरामद हुआ है। एएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।