फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एआरएम कर रहे परेशान... विधायक के आवास के सामने करूंगा आत्मदाह

Mon, 22 Jun 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिवहन निगम में तैनात बस चालक अमरेंद्र त्रिवेदी के एक मेसेज का स्क्रीनशॉट सोमवार को वायरल हो गया। जिसमें उन्होंने एआरएम राकेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए विधायक आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। वहीं, एआरएम ने भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

महोली के चौव्वा बेगमपुर निवासी बस चालक अमरेंद्र त्रिवेदी ने महोली विधायक शशांक त्रिवेदी को एक मेसेज भेजा था। इसमें लिखा है कि ब्रम्हावली वाली बस को एआरएम समय से नहीं आने देते। एआरएम कहते हैं कि वह विधायक को भी कुछ नहीं मानते हैं। पीड़ित ने लिखा कि वह बहुत परेशान है, उससे क्षमता से अधिक बस का संचालन कराया जाता है। अगर अधिक परेशान किया गया तो वह रात में आने के बाद आपके (विधायक) आवास के सामने आत्मदाह कर लेगा। चालक ने लिखा कि उसका आत्मसम्मान धूमिल हुआ है। पीड़ित ने एआरएम पर 15 दिन तक परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह किसी को कोई चेतावनी नहीं दे रहा है। वह क्षुब्ध होकर ऐसा कदम उठाने को मजबूर है।
गलत हैं आरोप
एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि लगाए गए आरोप गलत हैं। चालक को नई बस दी गई है, ताकि उसके संचालन में आसानी हो। कई बार चालक को बुलाया था। इसके बाद भी चालक मिलने के लिए नहीं आए हैं। भ्रम फैलाने के आरोप में उनके खिलाफ पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपा गया है। हालांकि चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें