फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 83 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

Tue, 07 Apr 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सहायिका को नियुक्ति पत्र देते विधायक। संवाद
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को महोली व पिसावा क्षेत्र की 83 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शशांक त्रिवेदी रहे। इस दौरान बच्चों के अन्नप्राशन व महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महोली के दो व पिसांवा ब्लाॅक के एक बच्चे का अन्नप्राशन व तीन महिलाओं की गोद भराई की गई। विधायक ने महोली ब्लॉक की 33 व पिसावां की 50 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्त पत्र वितरित किए। इस दौरान प्रभारी सीडीपीओ मंजुलता, सुपरवाइजर ममता यादव, बीडीओ प्रशांत शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख जगदीश प्रसाद, मिथिलेश यादव, संजू सिंह समेत बाल विकास परियोजना व ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें