फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए आज से करें आवेदन

Fri, 07 Jun 2024 08:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को ओ लेवल ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत ट्रेनिंग दी जानी है। इसके लिए एक संस्था का चयन होना है। संस्थाओं के लिए आवेदन 8 जून से शुरू होंगे।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवि शंकर गिरि ने बताया कि भारत सरकार की अधिकृत संस्था निलिट की मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्य के लिए इच्छुक संस्थाएं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट backwardwelfare.up.nic.in, obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन 8 जून से 21 जून तक किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन के बाद संस्था द्वारा आनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाला जाएगा। इसके बाद सभी अभिलेखों व उपलब्ध संसाधनों से संंबंधित विवरण संग लखनऊ के इंदिरा भवन स्थित निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण के कार्यालय में 21 जून को शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी जमा कर सकते हैं। संस्था के अभिलेखों का परीक्षण व आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते एक विशेष समिति द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए संस्था का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें