फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निशुल्क तैयारी के लिए 12 तक करें आवेदन

Thu, 04 Dec 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीएम अभ्युदय योजना के तहत वर्तमान सत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट एवं एनडीए, सीडीएस की तैयारी एवं मार्गदर्शन के लिए सिधौली तहसील में नया केंद्र प्रस्तावित है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कोचिंग कक्षाओं का लाभ प्राप्त करने, अधिक जानकारी एवं ऑफलाइन पंजीकरण के लिए इच्छुक छात्र और छात्राएं चार से 12 दिसंबर तक किसी भी कार्य दिवस में सिधौली ब्लाक या शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में अपने समस्त शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यूपीएससी, यूपीपीसीएस, सीडीएस के प्रशिक्षण के लिए स्नातक अंतिम वर्ष के विद्याथी या स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें