फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा छह से 12 तक निशुल्क शिक्षा अटल आवासीय विद्यालय सिठौली कला मोहनलालगंज लखनऊ में दिलाई जा रही है। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 6 में 160 सीटों ( 80 बालक व 80 बालिका), कक्षा 9 में 60 सीटों (30 बालक व 30 बालिका) पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त उमेश कुमार ने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक मई 2014 से पहले व 31 जुलाई 2016 के बाद नहीं होनी चाहिए। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक मई 2011 से पहले व 31 जुलाई 2013 के बाद नहीं होना चाहिए। नवीनीकृत निर्माण श्रमिक 30 नवंबर 2025 को कम से कम तीन वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुका हो। आवेदन पत्र कार्यालय सहायक श्रमायुक्त सीतापुर, बीएसए कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व जिला प्रोबेशन अधिकारी से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। समस्त अभिलेखों सहित आवेदन पत्र 31 जनवरी तक श्रम विभाग कार्यालय/प्रोबेशन कार्यालय में जमा किए जाएंंगे। अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा 15 फरवरी को सुबह 11 से एक बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें