फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निषादराज बोट सब्सिडी योजना में 24 तक होंगे आवेदन

Fri, 10 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के पात्र मछुआरे 24 जुलाई तक निषादराज बोट सब्सिडी योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। सहायक निदेशक मत्स्य राहुल कुमार ने बताया कि पात्र मछुआरों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए विभागीय पोर्टल खोला गया है। इच्छुक आवेदक अब 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। बताया कि यह योजना मछुआरों को नई बोट खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इससे उनकी आजीविका को बढ़ावा मिलेगा। पहले यह पोर्टल आठ जून से 28 जून तक खोला गया था। अब इसे दोबारा खोला गया है। आवेदन प्रक्रिया के लिए आवेदक विभागीय ऑनलाइन पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर जानकारी कर सकते हैं। आवेदक स्वयं या जन सुविधा केंद्र से आवेदन जमा कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें