फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन

Sun, 28 Jun 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्राचार कर इस योजना में नामांकन बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति के साथ ही नवाचार करने वाले छात्र-छात्राएं पात्र होंगे।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इसमें पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे नामांकन कर सकते हैं। इस योजना में नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इच्छुक उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्हें आधिकारिक पोर्टल https://awards.gov.in/Home/AwardLibrary पर पूरी जानकारी मिल जाएगी। सभी बोर्ड के विद्यालयों के ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने दूसरों के लिए कहीं असाधारण बहादुरी का परिचय दिया हो या असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हों, वह इसके लिए पात्र होंगे। साथ ही ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला व संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में समाज पर व्यापक प्रभाव डाला हो, वह भी पात्र माने जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि छात्र-छात्राओं की उपलब्धि आवेदन की अंतिम तिथि से दो वर्ष के अंदर होनी चाहिए। पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर होती है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा विशेष समारोह में दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें