फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीओ व एनआरईपी का वेतन रोका

Sun, 28 Jun 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा के तहत जॉबकार्ड धारकों का 479.02 लाख रुपये मजदूरी बकाया है। जिसके भुगतान को लेकर ब्लॉकों में तैनात एपीओ व एनआरईपी गंभीर नहीं है। समीक्षा में पाया गया कि इनकी लापरवाही से ही भुगतान अटका है। इस पर सीडीओ एसके सिंह ने नाराजगी जताते हुए सभी एपीओ व एनआरईपी का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्य की मजदूरी का भुगतान 15 दिन के अंदर किए जाने का प्रावधान है, लेकिन यहां सभी 19 ब्लॉकों में एक अप्रैल से मजदूरों का भुगतान ही नहीं किया गया है। भुगतान न मिलने से मजदूरों में नाराजगी है। बजट उपलब्ध होने के बावजूद भुगतान न करने को सीडीओ ने गंभीरता से लिया है। इसे लापरवाही मानकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें