फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का, कुमकुम, नवनीत व सोनाक्षी अव्वल

Mon, 09 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
सीता इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता के दौरान सोमवार को कृतियां उकेरते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यावरण संतुलन से ही संसार सुरक्षित रह सकता है। आजकल विभिन्न कारणों से हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। यदि हम सजगता के साथ प्रदूषण नियंत्रण के उपाय नहीं करेंगे तो निकट भविष्य में बड़ी ही भयावह स्थिति हो जाएगी। यह बात सीता इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में संयोजिका शिशु भारती प्रमुख मोहिनी मिश्रा ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए समाज को जागरुक बनाने की आवश्यकता है। सीता इंटर कॉलेज में बच्चों की पोस्टर प्रतियोगिता इस प्रयास की एक कड़ी है। पोस्टर प्रतियोगिता में प्राथमिक व जूनियर वर्ग के करीब दो सैकड़ा से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्ष बचाओ, ध्वनि प्रदूषण, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल संरक्षण आदि से संबंधित कई आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में कक्षा चार में अनुष्का वर्मा, पांच में कुमकुम बाल्मीकि, छह में नवनीत चौधरी, सात में सोनाक्षी वर्मा को प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


कक्षा चार में प्रियांशी सिंह, पांच में आलेख, छह में वैभव सिंह तथा सात में रितांशी वर्मा को द्वितीय स्थान मिला। कक्षा चार से रचित यादव, पाचं से चित्रा यादव, छह से ब्यूटी पांडेय व सात से सत्यम् पटेल तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य अनंत रत्नम् वाजपेयी, पूर्व प्रधानाचार्य उमेश वर्मा, ओपी विश्वकर्मा, एसआर वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें