फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते वीडीओ को रंगे हाथ दबोचा, कार्य के बकाया भुगतान के बदले मांगी थी रकम

Thu, 09 Oct 2025 04:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर

सार

सीतापुर में एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते वीडीओ को रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद उसे अपने साथ ले गई। कार्य के बकाया भुगतान के बदले पीड़ित से रकम मांगी थी। 
विज्ञापन
घूस लेते पकड़े गए ग्राम विकास अधिकारी आलोक गोस्वामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्य का बकाया भुगतान करने के एवज में रकम मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने उसे पकड़ा है। पकड़ने के बाद टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन


बताया गया कि ग्राम विकास अधिकारी आलोक गोस्वामी बिसवां क्षेत्र में तैनात है। पीड़ित अनुराग मिश्रा ने 26 सितंबर को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान से लिखित शिकायत की थी। इसमें बताया कि कार्य का बकाया भुगतान रिलीज करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत पर टीम ने सबसे पहले शिकायकर्ता के प्रार्थनापत्र का सत्यापन कराया। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जान बिछाया। 

रिश्वत में लिए गए 20 हजार बरामद

दोपहर 13.15 बजे वीडीओ ने शिविर कार्यालय/निवास ग्राम सत्तिन पुरवा, ब्लाक बिसवां में पैसे लेकर शिकायतकर्ता को बुलाया। वहां पर उससे 20 हजार रुपये लिए। इसी समय टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के बाद रिश्वत में लिए गए 20 हजार भी बरामद हुए। वीडीओ पर सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ सेक्टर में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एएसपी अभय कुमार मिश्रा की टीम ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें