फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जेसीबी से अमृत सरोवर की खोदाई में तीन से जवाब तलब

Thu, 03 Aug 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कसमंडा ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर की जेसीबी से खोदाई कराई जा रही थी। मामले का संज्ञान लेते हुए बीडीओ ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) से जांच कराई। मामला सही पाया गया। प्रकरण में सचिव सहित तीन लोगों से बीडीओ ने जवाब तलब किया गया है। कार्य को अगले आदेशों तक रोक दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत न्योराजपुर में 29 जुलाई को अमृत सरोवर की जेसीबी से खोदाई कराई जा रही थी। बीडीओ ने एपीओ चंद्र प्रकाश से जांच कराई। पता चला कि अमर शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर पर जेसीबी से काम कराया गया है।
विभाग की वेबसाइट पर 3805 मानव दिवस का सृजन दिखाया गया है। चार लाख 75 हजार रुपये खर्च किए गए है। इसके बाद बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी इति सिंह, तकनीकी सहायक कृष्ण कुमार तिवारी, रोजगार सेवक नीरज कुमार से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें