सीतापुर। तहसील सदर में सात सितंबर को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सात अफसर अनुपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रतिनिधि को भी नहीं भेजा। एसडीएम सदर ने इस मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। जिस पर डीएम अभिषेक आनंद ने इन अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
परसेंडी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत हंसराज बिना किसी सूचना के तहसील सदर में सात सितंबर को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे। इसी तरह डीएम ने परसेंडी के एडीओ कृषि, एडीओ पंचायत एलिया, सहायक अभियंता ग्राम अभियंत्रण विभाग, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, एडीओ पंचायत हरगांव, सहायक वन संरक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन में जवाब देना है।