फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: आवासों का लक्ष्य पूरा करने का एक और मौका

Thu, 16 Feb 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जरूरतमंदों को आवास देने के लिए लक्ष्य तय किया गया था। इसके तहत आवास प्लस योजना में 34302 लाभार्थियों काे आवास सुलभ कराना है। यह लक्ष्य पूरा करने का समय 31 जनवरी से बढ़ाकर 17 फरवरी करके अंतिम मौका दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष शेष रह गए 187 आवासों की स्वीकृति तय समय में देनी है। अन्यथा की स्थिति में संबंधित बीडीओ का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन


पीएम आवास योजना प्लस के तहत वर्तमान वित्तीय साल में 34302 लाभार्थियों को आवास स्वीकृत किया जाना है। इसके सापेक्ष 34115 लाभार्थियों को आवास स्वीकृत कर दिया गया है। सौ फीसदी आवास स्वीकृत करने के लिए केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंंत्रालय ने 31 जनवरी का समय निर्धारित किया था। शेष आवासों की स्वीकृति के लिए 17 फरवरी तक समय बढ़ाया गया है।
इस दिन तक संबंधित बीडीओ को सौ फीसदी लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन, जियो टैग कराना, उनको तत्काल स्वीकृति प्रदान कराकर लक्ष्य पूरा करना होगा। यदि लाभार्थी अपात्र है तो उनका रिमांड किया जाना है। आवासों को स्वीकृति की यह अंतिम समय-सीमा सरकार की ओर से दी गई है। इस संबंध में पीडी डीआरडीए गजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी बीडीओ को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

हरगांव ब्लॉक में सर्वाधिक आवास बाकी

हरगांव ब्लॉक में सर्वाधिक आवासों की स्वीकृति होना शेष है। यहां की ग्राम पंचायत महादेव अटरा में 25, बेनीपुरराजा में नौ, गुरधपा में तीन, नबीनगर में दो, कटियारा, सेलूमऊ, पचेहरा में एक-एक आवास स्वीकृत होना शेष है।
तीन सौ सीएम आवास नहीं हो सके स्वीकृत
सीएम आवास योजना के तहत 467 आवास का लक्ष्य दिया गया है। सर्वाधिक 133 आवास रेउसा ब्लॉक का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 166 आवास ही स्वीकृत किए गए हैं। पिसावां, लहरपुर और बिसवां से मात्र एक-एक आवास ही स्वीकृत किया गया है।
अपात्रों से वसूले गए तीन करोड़ 87 लाख रुपये
आवास योजना की शुरुआत से अब तक 845 लाभार्थी जांच के दौरान अपात्र पाए गए। इनसे आवास मद की उपलब्ध कराई गई धनराशि की वसूली की जा रही है। तीन करोड़ 87 लाख 20 हजार की वसूली की जा चुकी है। लहरपुर ब्लॉक के एक लाभार्थी से 40 हजार वसूला जाना अवशेष है। मिश्रिख ब्लॉक के सर्वाधिक 108 अपात्रों से 45.3 लाख की वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें