महमूदाबाद (सीतापुर)। मां संकटा देवी धाम परिसर में लगने वाला वार्षिक मेला 19 मार्च से शुरू होगा। वासंतिक नवरात्र पर लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ शाम सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा।
एक माह तक चलने वाले वार्षिक मेले के पहले दिन आठ बजे से भाव नृत्य प्रतियोगिता का सेमीफाइनल राउंड होगा। इसके बाद 27 मार्च को रामनवमी पर रामोत्सव आयोजित किया जाएगा।
28 मार्च को रात आठ बजे से सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 29 मार्च को टैलेंट शो, 30 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 31 मार्च को बाल कवि सम्मेलन और एक अप्रैल को भाव नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल राउंड होगा। दो अप्रैल को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। आतिशबाजी के साथ मेले का समापन किया जाएगा।