सेक्रेड हार्ट महाविद्यालय में चल रही युवा महोत्सव में छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। पांच दिनी कला एवं साहित्य प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली में अंकिता एंड ग्रुप प्रथम स्थान, तूलिका एंड ग्रुप द्वितीय स्थान तथा रितू एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहीं।
दीपावली पर बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड में हर्षा महावर प्रथम, निशा मसीह द्वितीय व निक्की गोयल तृतीय स्थान पर रहे। कार्टून के भारतीय राजनीति में श्रेया श्रीवास्तव प्रथम, इन्दू त्रिपाठी द्वितीय व अंशिका पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कढ़ाई-बुनाई में रूहीन प्रथम, आफरीन द्वितीय व नजमुश्शहर खान तृतीय स्थान पर रहीं।
पॉट पेंटिंग में रूपाली सिंह प्रथम, श्रेया सक्सेना द्वितीय व नीलम तृतीय स्थान मिला। भारत के महान व्यक्तित्व विषयक पर मूर्ति चित्रकारी में आमिर समीर अंसारी प्रथम, रक्षा गुप्ता द्वितीय व शारिब अंसारी तृतीय स्थान पर रहे। मेहंदी में बुशरा अंसारी को प्रथम, स्रीती मसीह को द्वितीय व शिवांगी श्रीवास्तव को तृतीय स्थान मिला।
इसी प्रकार पेंसिल रेखाचित्र की प्रतियोगिता में रूपाली सिंह प्रथम, मनीषा द्वितीय व हर्षिता गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंधक फादर थॉमस अप्पनचीरा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं को प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान किया जाता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य फादर डैनी मैथ्यू नेे प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन केे लिए डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉ. अनुज सक्सेना व विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। कहा कि प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन में सभी शिक्षकों का अमूल्य योगदान रहा।