फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लेनदेन में नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

Mon, 01 Jun 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
तालगांव इलाके में रविवार को मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक।  - संवाद 
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव क्षेत्र के ग्वारी गांव में एक युवक रविवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। रुपयों के लेनदेन के चलते उसने यह कदम उठाया था। पुलिस ने काफी समझाकर उसको नीचे उतारा।
विज्ञापन


इलाके के बाजारपुरवा निवासी दिलीप टावर पर चढ़ गए। दिलीप के अनुसार उनके और गौढ़ी गांव निवासी सुनील, अमरीश और ज्ञानेंद्र के बीच तीन लाख 22 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद है। आरोप है कि दिलीप के जेवरात और उसकी बाइक भी जबरन दूसरे पक्ष के पास गिरवी रखी हुई है।

खराब मौसम के बीच टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने दिलीप को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक उससे बातचीत की। काफी देर बाद पुलिस उसको सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें