फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मंदिर के पास मांस बिकने पर भड़के

विज्ञापन
घंटाघर स्थित छोटे हनुमान मंदिर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करते राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के पद? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में रविवार को हिंदूवादी संगठन ने मंदिर के पास मांसाहारी भोजन बिकने पर विरोध जताया। उन्होंने मंदिर के पास बैठकर नारेबाजी की और हनुमान चालीसा पढ़ी। इसके बाद प्रशासन ने इसका हल निकालते हुए होटल का नाम शाकाहारी होटल में बदल दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके में घंटाघर के पास छोटा हनुमान मंदिर है। इसके कुछ कदम की दूरी पर ही इंडियन होटल स्थित है। वहां मांसाहारी भोजन बनाता है। इसको लेकर एक हिंदूवादी संगठन ने आपत्ति जताई। मंदिर परिसर से 100 मीटर सीमा में मांस की दुकान होना गलत है। रविवार को सिविल लाइन से चलकर संगठन के कई कार्यकर्ता हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
उन्होंने खाद्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर सदर तहसीलदार ज्ञानेंद्र, इंस्पेक्टर टीपी सिंह पहुंचे और बातचीत की। इस दौरान यह निष्कर्ष निकला कि इंडियन होटल को शाकाहारी होटल में बदल दिया जाए। मौके पर ही एक बैनर को होटल के सामने लगा दिया गया। इसमें होटल पर शाकाहारी मिलने की बात लिखी गई। पुलिस प्रशासन ने यह आश्वासन दिलाया कि इस होटल में सिर्फ शाकाहारी खाद्य पदार्थ रहेंगे। मांसाहारी खाद्य पदार्थ नहीं मिलेंगे। इसके पूर्व भी संगठन कार्यकर्ता ने मंदिर के सामने हनुमान चालीसा पढ़ी थी। इस दौरान विकास, सचिन, दीपक गुप्ता, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें