फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार्रवाई न होने से नाराज सीओ ने लगाई फटकार

Wed, 15 Oct 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट इलाके में मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज सीओ सिटी आईपीएस विनायक गोपाल भोसले ने थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज को कड़ी फटकार लगाई है। सीओ ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक 76/1199 निवासी वंदना सिंह ने बताया कि उनका पुत्र मौसम सिंह सोमवार को खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के लिए गया था। इसी बीच रूपा, कोमल, गोलू आदि ने मिलकर उनके पुत्र को पीट दिया।घटना के बाद पीड़िता ने मामले की तहरीर कांशीराम चौकी पर दी थी। आरोप है कि चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हो गए।
आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पीड़िता के पुत्र व अन्य लोगों के लिए अश्लील स्टेटस भी लगाए। इसके बाद पीड़िता अपनी समस्या को लेकर सीओ सिटी के पास पहुंचीं। उन्होंने कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्ष रामकोट सुरेश पटेल व कांशीराम कॉलोनी में तैनात चौकी प्रभारी विनोद को काम काज में सुधार लाने की चेतावनी दी। चेताया कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय स्तर पर दंडात्मक कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें