फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेगी आंगनबाड़ी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन के तहत अफसरों द्वारा गोद लिए गए गांवों के आंगनबाड़ी केन्द्र व उपकेन्द्रों के दिन बहुरने वाले हैं। इन गांवो के केन्द्र स्वच्छ शौचालय, पेयजल व मानव संसाधन से लैस होंगे।
विज्ञापन


नवागत डीएम सूर्यपाल गंगवार ने राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत गांव में केन्द्रों की दशा सुधारने के निर्देश हैं। स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में गुणवत्ता व कुपोषण के प्रति जागरूकता को लेकर विभागों को मिशन मोड में काम करने की बात कही है।

गुरुवार को सीडीओ शिवेन्द्र कुमार सिंह ने डीपीओ व डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं, कि पहले चरण में 44 गोद लिए गांवों को विकसित किया जाएगा।

इसमें डीएम सहित जिला स्तरीय अफसरों के गांव सम्मिलित होंगे। इन गांवों का तीन दिन के अंदर सर्वे कराकर उपलब्ध संसाधनों की रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन


सभी गांवों में तेरहवें वित्त आयोग से शौचालय, पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी। मालूम हो, कि राज्य पोषण मिशन के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीकाकरण, स्वास्थ्य सेवाएं, पोषाहार वितरण, जन्म-मृत्यु की सूचना व संक्रामक रोग को लेकर सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

इन सेवाओं के संचालन का जिम्मा स्वास्थ्य, बाल विकास, पंचायती राज, शिक्षा व नगर विकास को सौंपा गया है। डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय पोषण समिति प्रति माह जिला स्तरीय अफसरों द्वारा गोद लिए गए 96 गांवों के कार्यों की समीक्षा भी की जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें