फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टूटे तार से लगा करंट, वृद्धा की मौत

Thu, 21 May 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परसेंडी। तालगांव के उलकापुर मजरा मिर्किलीपुर में एचटी लाइन के टूटे तार से करंट लगने से बृहस्पतिवार को एक वृद्धा की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने चार घंटे तक शव का पंचायतनामा नहीं होने दिया। बाद में एसडीओ के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

गांव निवासी रामप्यारी (65) बृहस्पतिवार सुबह नित्यक्रिया के लिए निकली थीं। रास्ते में उपखंड लहरपुर के शेरपुर फीडर से संचालित 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। तार की चपेट में आने से रामप्यारी की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। आरोप है कि काफी समय से तारों को नहीं बदलने के कारण यह हादसा हुआ है। गुस्साए ग्रामीणों ने चार घंटे तक शव का पंचायतनामा नहीं होने दिया। उन्होंने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
एसडीओ अचल मिश्र ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की, उन्होंने तार बदलवाते व अन्य कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अनूप शुक्ल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें