फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अमित के पिता को मिले थे जाली नोट

Sat, 25 Jul 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। रामपुरकलां के सरैंया निवासी नीरज जायसवाल पैंतेपुर में देसी शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। नीरज ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर मुबारकपुर निवासी अमित उर्फ करन पर जाली नोट से शराब खरीदने का आरोप लगाया था। आरोप था कि पूर्व में भी अमित दो बार पांच सौ का जाली नोट लेकर शराब ले जा चुका था। कस्बे के ही श्याम मेडिकल के अवधेश जायसवाल, अंडा रोल विक्रेता साकिब, किराना दुकानदार इम्तियाज के पास भी बीते एक सप्ताह में पांच सौ का एक-एक जाली नोट आया था। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की। पता चला कि आरोपी के पिता रामकिशुन का धर्मकांटा है। वहां कोई जाली नोट दे गया। उसमें से आरोपी अमित ने पांच सौ का एक नोट चुपके से निकाल लिया था। इसके बाद शराब लेने ठेके पर जा पहुंचा था। ठेके पर जाली नोट की पहचान हो गई। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें