झरेखापुर (सीतापुर)। मुबंई में क्षेत्र के एक युवा को समाज सेवा और गायन प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। सिहानीपारा निवासी अमित कुमार को अभिनेत्री मोनिका बेदी ने सोमवार को मुंबई में इंडियन स्टार्स अवॉर्ड से सम्मानित किया है। मुंबई के मुक्ति कल्चरल हब में आयोजित समारोह में कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों ने हिस्सा लिया। अर्कवंशी समाज से आने वाले अमित पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। अमित का कहना है कि सच्ची लगन और मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। बस लक्ष्य से नहीं भटकना चाहिए। इस मौके पर आयोजक मुंबई ग्लोबल के राजकुमार तिवारी, अमित गुप्ता, अमित कुमार दीपक पराशर, शशि शर्मा, सादिया सोलकर, शिरीन फरीद, नेविल, अनामिका, नारायण व निर्माता अनवर शेख आदि मौजूद रहे। (संवाद)