फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर नहीं मिली एंबुलेंस, रास्ते में हो गया प्रसव

विज्ञापन
ambulance - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। सिधौली कस्बे में एक प्रसूता को एंबुलेंस नहीं मिली। तेज प्रसव पीड़ा होने पर महिला का रास्ते में ही प्रसव हो गया। उसके बाद परिजनों ने ठेलिया से महिला को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

सिधौली कस्बे के गांधीनगर दक्षिणी निवासी रूबी को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा हुई। उसके बाद एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। महिला की पीड़ा बढ़ती जा रही थी। घर पर अन्य कोई दूसरा साधन भी नहीं था। इस पर महिला अकेले पैदल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर चल दी। इस दौरान मोहल्ले के ही गली में ही रसूल के घर के सामने उसने एक बच्ची को जन्म दिया। राहगीरों की मदद से ठेलिया पर बैठकर सीएचसी पहुंचाया।
सभासद चंद्र मोहन रस्तोगी का कहना है कई बार एंबुलेंस को कॉल की गई, लेकिन फोन ही नहीं उठा। अधीक्षक ने बताया महिला का रास्ते में प्रसव होने की जानकारी मिली थी। एंबुलेंस भेजी गई थी। लेकिन महिला के पते पर पहुंचने से पहले ही उसके प्रसव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें