फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी एंबुलेंस, महिला की मौत चार जख्मी

Thu, 15 May 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कमलापुर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी एंबुलेंस।
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। क्षेत्र में बुधवार को नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन

बरेली के जाटवपुरा निवासी विनोद भारती अपनी पत्नी इंद्रानी (49) को इलाज के लिए एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे। सुबह एंबुलेंस हाईवे पर कोठी रेस्टोरेंट के आगे प्रकाश लाॅन के पास जाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। हादसे में इंद्रानी की मौत हो गई। उनके पति विनोद, बरेली के फरीदपुर निवासी सुरेंद्र, भोजीपुरा के पीतमपुरा निवासी इवनी अली, जाटवपुरा निवासी विनोद भारती घायल हो गए।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें