रमजान के आखिरी शुक्रवार (जुमे) को पूरे जिले में अकीदत व एहतराम के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने अपनी और अपने मुल्क की खुशहाली व तरक्की की दुआएं मांगीं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भारी तादात में लोगों ने अलविदा की नमाज पढ़ी।
अलविदा नमाज की तैयारियों में लोग बुधवार से ही जुटे थे। इस दौरान मसजिदों की सफाई व उनका रंगों-रोगन कराया गया। लोगों ने अलविदा नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही तैयारियां की थीं।
लोगों ने नई पोशाक पहनकर अलविदा की नमाज अदा की। शहर के मिरदही टोला, कजियारा, शेखसरांय, आलमनगर, वाल्दा कॉलोनी, बट्सगंज, मुंशीगंज, हबीब अशरफ, पक्काबाग, नईबस्ती, ग्रीकगंज, हुसैनगंज, प्रेमनगर, तरीनपुर, ईदगाह वाली मस्जिद, आवास विकास, सदर बाजार, तकिया जलालशाह, मस्जिद जामिया अरबिया, मसजिद हकीम-जी, कोट चौराहा, फत्तनसरांय आदि मस्जिदों में अकीदत के साथ लाखों की तादात में पहुंचे लोगों ने नमाज अदा की।
इसके अलावा लहरपुर कस्बे में भी विभिन्न मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई। इसी तरह महमूदाबाद में जामा मस्जिद, तहसील मस्जिद, नईबाजार स्थित मस्जिद, मरकज मस्जिद आदि में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई।
सिधौली कस्बे के बाड़ी कस्बे में जामा मस्जिद, उजार कोट, सिधौली जामा मस्जिद, अहमदपुर जट, गड़िया हसनपुर, टड़ई, भडिया, बीबीपुर, आदि में अलविदा की नमाज अदा की गई। बिसवां में कंकड़ वाली मस्जिद, कटरा, मिरदही टोला, चौपन शहीद आदि में अलविदा की नमाज पढ़ी गई।
इसी तरह महोली, मिश्रिख, संदना, इमलिया सुल्तानपुर, सदरपुर, कमलापुर, अटरिया, पिसावां, कुतुबनगर, रामकोट, तंबौर, पैंतेपुर, जहांगीराबाद, सकरन, मानपुर, तालगांव, मछरेहटा, रेउसा, हरगांव, आदि कस्बों व ग्रामीण अंचलों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।