फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ग्राम प्रधान की गाड़ी रोक कर लूटपाट का आरोप, पुलिस ने नकारा

Sun, 08 Sep 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ग्राम प्रधान ने कुछ लोगों पर गाड़ी रोककर लूटपाट व मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रधान ने पुलिस को तहरीर भी दी है। हालांकि पुलिस इस मामले को गाड़ियों को आगे निकालने की होड़ में हुआ विवाद बता रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत नियामतपुर के प्रधान रिंकू वर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने साले की बेटी का एडमिशन कराने अटरिया स्थित हिंद मेडिकल इंस्टीट्यूट आए थे। एचओडी के न होने के कारण प्रवेश नहीं हो पाया। गाड़ी में एडमिशन फीस के 45 हजार रुपये रखे थे। वापसी में देर हो गई। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में उन्हें लगा कि एक कार उनका पीछा कर रही है। उन्होंने कार की स्पीड बढ़ा दी।
आरोप है कि दूसरी कार में सवार कुछ बदमाशों ने पुरैनी नहर पुल के पास उनकी कार को रोक लिया। बदमाशों ने कार में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। कार में बैठी महिलाओं के जेवर भी लूट लिए। सभी को खूब मारापीटा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। चार लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रभारी निरीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। नशे में आपसी मारपीट की संभावना है। तहरीर के आधार पर जांच की है। वहीं गाड़ियों को आगे निकालने की होड़ में हुआ विवाद बता रही है। दोनों पक्षों में सुलह कराई गई है। प्रधान रिंकू वर्मा ने बताया कि अभी कोई सुलह नहीं हुई है। रविवार को विधायक के यहां बातचीत होगी। आरोपी उसके गांव से पांच किलोमीटर दूर एक गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें