फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 12 करोड़ से चमकेगा लहरपुर कस्बा

Sun, 08 Sep 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। नगर पालिका सभागार में शनिवार को बोर्ड बैठक हुई। जिसमें 12 करोड़ रुपये से कस्बे को चमकाने की कई योजनाओं पर सहमति बनी। इसके तहत कस्बे में सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी बढ़ाने, साफ-सफाई के उपकरण खरीदने, सौंदर्यीकरण व मार्ग प्रकाश को लेकर कई प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हाजी जावेद ने बताया कि 12 करोड़ की कार्ययोजना नगर के विभिन्न वार्डों में विकास के लिए शासन को भेजी गई है। प्रकाश व्यवस्था के लिए सभासद मोहिसिना खातून व सन्नो ने मजाशाह चौराहा स्थित गेट के ऊपर प्रकाश व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव रखा गया।
अवर अभियंता को आंगणन तैयार करने के लिए निर्देशित किया। अध्यक्ष ने सभी वार्डों में जहां-जहां पाइपलाइन नहीं है उसे तत्काल डलवाने के लिए निर्देश दिए। दो बॉडी फ्रीजर मंगवाने का प्रस्ताव रखा गया। इसको सर्वसम्मति से पास कर दिया। सभासदों ने वरासत टैक्स कम करने व डिवाइडर रोड बिसवां तिराहे से मजाशाह चौराहे तक लगे पोलों पर लाइटों को तत्काल ठीक करने का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें