फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चुनाव की रंजिश में धारदार हथियार से हमले का आरोप

Tue, 09 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद।(सीतापुर)। तालगांव के मोहरैया कलां गांव निवासी उमेश सिंह व सतीश सिंह पर मंगलवार को गांव के प्रधानपति व पुत्र ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाव में पहुंचे कुछ अन्य लोगाें पर भी हमला किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, एक युवक को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी उमेश सिंह व सतीश सिंह (35) अपनी कार से खैराबाद गए थे। वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। उमेश सिंह के अनुसार जैसे ही वह अपने गांव के पास पहुंचे। गांव के तालाब के पास पहले से मौजूद प्रधानपति व उनके पुत्र संग छह अज्ञात लोगों ने कार में टक्कर मार दी। विरोध पर हाथ में धारदार हथियार, लाठी व डंडे लेकर हमला कर दिया।
उन्होंने शोर मचाया तो उनके परिजन सतेंद्र सिंह (22), वीरेंद्र सिंह (50) , रणजीत सिंह (40) बचाने पहुंचे। हमलावरों ने उन पर भी धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें सतीश, सतेंद्र, रणजीत व वीरेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी का सीएचसी परसेंडी में उपचार जारी है। वहीं, वीरेंद्र की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष दीपक राय ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें