फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सभी विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति

Wed, 19 Jul 2017 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
योगी सरकार अब सभी विद्यार्थियों को अब छात्रवृत्ति देगी। इसके लिए सरकार ने वजीफा और फीस प्रतिपूर्ति के आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ देने  का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इससे जनपद के पिछले बरस 53 हजार विद्यार्थियों को तो फायदा मिलेगा। नए छात्र भी इससे लाभांवित होंगे। इस समय छात्रवृत्ति की आवेदन प्रक्रिया चल रही है, हालांकि अभी तक ऑन लाइन कितने छात्रों ने आवेदन किए हैं, यह संख्या फाइनल नहीं है।  

दो माह बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या क्लीयर हो सकेंगी। मालूम हो कक्षा नौ से डिग्री तक के विद्यार्थियों को शासन की तरफ वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिलता है। बशर्ते परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये हो।
विज्ञापन


पूर्व दशमोत्तर योजना में केवल वजीफा मिलता है। जबकि दशमोत्तर योजना में वजीफा व फीस प्रतिपूर्ति दोनो मिलती है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से सामान्य व एससी/एसटी छात्रों का लाभ मिलता है।

समाज कल्याण विभाग के मुताबिक पूर्व दशमोत्तर योजना में एससी के 7590 व दशमोत्तर में 9553 विद्यार्थियों को लाभ मिला था। जबकि सामान्य वर्ग में पूर्व दशमोत्तर योजना में 4620 व दशमोत्तर में 4709 विद्यार्थी इससे लाभान्वित हुए थे।

जबकि एसटी में 16 विद्यार्थी लाभ पाने में सफल हुए थे। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिलता है। इसके मुताबिक पूर्व दशमोत्तर में 9865 व दशमोत्तर में 7272 को लाभ मिला था।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अल्पसंख्यक छात्रों को पूर्व दशमोत्तर योजना में 9474 व दशमोत्तर में 5511 लाभान्वित हुए थे। इस बरस आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें