फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में अबकी दिखेंगे नए चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता-जनार्दन ने कसौटी पर खरा न उतरने वाले जनप्रतिनिधियों को वोट की चोट से करारा झटका दिया है। लिहाजा, जिला पंचायत सदस्यों की टीम में बड़े पैमाने पर बदलाव सामने आया है।
विज्ञापन


डीडीसी की टीम नए चेहरों से सज गई है। जिले में 79 डीडीसी के पद हैं। इन पदों पर 1980 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई।

चुनाव लड़ रहे मौजूदा जिला पंचायत सदस्यों में से अधिकतर को यकीन था, कि जनता उन्हें दोबारा मौका देगी। पर मतदाताओं ने अपेक्षा पर खरे न उतरने वालों को नकार दिया। एक नवंबर को मतगणना शुरू हुई।

एक के बाद एक घोषित हो रहे परिणाम नए चेहरों की नई टीम गढ़ रहे थे। चंद्र कुमार तोमर, महेंद्र सिंह वर्मा, शिव मोहन यादव, मधु गुप्ता और कौशल किशोर को छोड़कर बाकी सारे पदों पर नए चेहरों ने कब्जा जमाया है। सीतापुर में 74 ऐसे जिला पंचायत सदस्य बने जिनका इस पद पर पहली बार निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें