फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में सभी एटीएम खाली

Mon, 09 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी बैंकों की हालत में सुधार नहीं हो सका है। सोमवार को बैंक खुले तो भीड़ उमड़ने लगी। बावजूद इसके लोग कैश को तरसते रहे। तमाम बैंकों में कैश बांटा ही नहीं गया, जिन बैंकों में बांटा गया, उनमें भी दोपहर बाद कैश खत्म हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद किसी भी एटीएम से सोमवार को कैश नहीं निकला। हालांकि, जिला मुख्यालय पर कुछ एटीएम से रुपये निकले।
विज्ञापन


तंबौर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को बैंक बंद थे। ऐसे में लोगों को सोमवार को कैश मिलने की उम्मीद थी। यही वजह रही कि लोग सुबह होते ही बैंकों की तरफ चल दिए और बैंक के सामने लाइन में लगकर खड़े हो गए। बेहटा पकौड़ी स्थिति इलाहाबाद बैंक में लाइन में लगे लोगों को दोपहर के समय बताया गया कि बैंक में कैश मौजूद नहीं है। जिसकी वजह से लोगों को मायूसी हाथ लगी। लोग बगैर कैश लिए अपने घरों को लौटे।

इसी तरह का हाल तंबौर कस्बा स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का रहा। यहां भी लोग लाइन लगाकर खड़े रहे, दोपहर के वक्त इस बैंक में भी बताया गया कि बैंक में कैश मौजूद नहीं है। जिसकी वजह से भुगतान नहीं हो सकता। अन्य बैंकों का हाल भी कुछ ठीक नहीं रहा। बिसवां खुर्द में स्टेट बैंक, कठूरा स्थित पंजाप नेशनल बैंक, कस्बा तंबौर स्थित सिंडीकेट बैंक में 11 बजे से खाता धारकों को भुगतान करना शुरू किया गया।
विज्ञापन


एक बजे के समय लोगों को बताया जाने लगा की बैंक में कैश ही खत्म हो गया। जिसकी वजह से यहां भी कतार मेें खड़े लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। कस्बे में चार एटीएम लगे हैं, लेकिन सोमवार को एक भी एटीएम से कैश नहीं निकल सका। यही हाल लहरपुर, महमूदबाद, बिसवां, सिधौली, मिश्रिख, महोली, हरगांव आदि कस्बों में देखने को मिला। बैंक अधिकारियों का कहना है कि जिले के चेस्ट में पर्याप्त कैश नहीं है। आरबीआई से मांग के अनुरूप बेहद कम कैश मिल सका। यही वजह है कि कहीं पर एटीएम नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें