फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 30 जुलाई तक बन जाएं सभी 133 आवास, डीएम ने तय की समय सीमा

Sun, 05 Apr 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
फोटो 12 लहरपुर में बंजारा टॉउनशिप का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। रायपुर गंज स्थित प्रदेश की पहली बंजारा टाउनशिप का डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कराए कार्याें को देखकर संतोष जाहिर किया। डीएम को अपने बीच पाकर बंजारा परिवार काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने डीएम से जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने सहित कुछ अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। वहीं, डीएम ने ब्लॉक प्रशासन के अधिकारियों को सभी 133 बंजारा परिवारों के आवास 30 जुलाई तक बनाकर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम से बंजारा समाज के लोगों ने आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। बंजारा परिवारों ने कहा कि उनके परिवारों में सदस्यों की संख्या अधिक है। इस हिसाब से मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवासों की जमीन कम है। साथ ही बंजारा परिवारों ने जिलाधिकारी से फायर स्टेशन की जमीन पर निवास के दौरान पूर्व में लिखे मुकदमे को वापस लेने की मांग की। जिलाधिकारी ने बंजारा समाज के बच्चों को चाकलेट व बिस्किट भी वितरित किए। डीएम ने खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी दिनकर यादव और प्रधान प्रेम कुमार को 30 जुलाई तक सभी आवासों को बनवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम आकांक्षा गौतम, तहसीलदार मनीष त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अशोक यादव, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह, लेखपाल आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

टाउनशिप में तालाब के पास से बनेगा एक अन्य मार्ग
बंजारा परिवारों ने टाउनशिप में एक अन्य मार्ग बनवाने की मांग की है। यह मार्ग टाउनशिप में पीछे की ओर बने तालाब के पास से होकर मुख्य मार्ग से मिलेगा। साथ ही टाउनशिप के अंदर व बाहर के संपर्क मार्ग प्राइवेट कॉलोनियों की तरह बनाए जाएंगे। इसके लिए डीएम डॉ राजा गणपति आर ने कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें