सीतापुर। सकरन में एक युवती ने मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। उन्होंने मंदिर में अपने प्रेमी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के लोग भी मौजूद रहे।
रेउसा के सेमराकला निवासी रामजीवन व तालगांव के दौदापुर निवासी अलकमा में करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन शादी को राजी नहीं थे। करीब 13 दिन पहले ही दोनों अपने घरों से निकल आए।
दोनों ने ही विहिप के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। संगठन के लोगों ने प्रेमी जोड़े का साथ देते हुए किर्तापुर मंदिर में फेरे कराकर शादी कराई। इस बीच अलकमा ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम अलका रख लिया। इस दौरान प्रखंड संयोजक श्याम जी बजरंगी, शिवम मिश्रा, सुधाकर मिश्रा,जिला सहमंत्री संदीप अवस्थी, नीरज बजरंगी, अजय दीक्षित, अमन,ओमप्रकाश गुप्ता, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।