फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बीमार बुजुर्ग ने बंदूक से गोली मारकर दी जान

Tue, 26 May 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महमूदाबाद में जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
महमूदाबाद। मरहमतनगर गांव में बीमारी से परेशान होकर एक बुजुर्ग ने सोमवार को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की है। मरहमतनगर निवासी राकेश मिश्र (60) दो साल से लकवे की बीमारी से ग्रसित थे। लखनऊ से उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिनों से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। सोमवार दोपहर राकेश घर के आंगन में चारपाई पर लेटे थे। इसी दौरान वह कमरे में टंगी अपनी एक नाली लाइसेंसी बंदूक उठाकर बाहर ले आए। कुछ देर बाद परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो बाहर आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि चारपाई पर राकेश का शव पड़ा था। पास में ही बंदूक पड़ी थी। गोली लगने से उनका जबड़ा फट गया था। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के पुत्र मनीष ने बताया कि पिता बीमारी से निराश थे। सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें