खाद की दुकान का निरीक्षण करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। संवाद
सिधौली। क्षेत्र स्थित इफको केंद्र का बुधवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निरीक्षण किया। उन्होंने इफको के रजिस्टर से फोन मिलाकर किसानों से संवाद किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को समितियाें व निजी दुकानों पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह लखीमपुर खीरी चले गए।