फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के फिर मिले पग चिह्न, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। इलाके में कांबिंग कर रही वन विभाग की टीम को बाघ खूब छका रहा है। अब हर्रैया से लेकर गलिबापुर व खाजाकुआं के मध्य बाघ के पगचिह्न मिले हैं। बाघ अभी क्षेत्र में ही चहलकदमी कर रहा है, लेकिन वन विभाग की टीम उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

इलाके में बाघ की मौजूदगी से दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीण घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। क्षेत्र के बहादुरनगर, शंसरनगर, अल्ला नगर, खाजाकुआं, हरनी, गलिबापुर, ढाखिया कला सहित करीब पंद्रह गांवों में खौफ का यह आलम है कि दिन में भी लोग घरों से नही निकल रहे हैं।
वन विभाग द्वारा संभावित गांवों में बैठकों के जरिए पर्चा बांट कर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी राममूर्ति सिंह ने बताया कांबिंग के दौरान गलिबापुर खाजाकुआं के मध्य तक पगचिह्न मिले हैं, जो गन्ने के खेत की ओर गए हैं। गन्ने का खेत काफी बड़ा है।
विज्ञापन

सावधानी को ध्यान में रखते हुए ट्रेकिंग की जा रही है। कांबिंग करने वाली टीम में वन दरोगा राहुल कुमार यादव, वन दरोगा अक्षय कुमार पांडेय आदि शामिल हैं। कांबिंग के दौरान टीम के सदस्य गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क रहने व अकेले खेत की ओर नहीं जाने की हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें