फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद निकली धूप ने बढ़ाई उमस

Mon, 27 Jun 2016 11:44 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
जिले के कई इलाकों में सोमवार भोर झमाझम बारिश व अन्य हिस्सों में गरज के साथ बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहने व हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। पर कुछ देर बाद ही मौसम के मिजाज बदल गए। आसमान साफ  हो गया और धूप निकल आई।
विज्ञापन


बारिश के बाद निकली धूप ने उमस बढ़ा दी, जिससे दिन भर लोग हलकान रहे। रविवार के मुकाबले पारा दो डिग्री लुढ़ककर 34 पर पहुंच गया। सोमवार की भोर करीब चार बजे मौसम ने एकाएक अंगड़ाई ली। बादलों ने झूम कर बरसना शुरू कर दिया।

जिले के मिश्रिख, रामकोट, पिसवां, संदना आदि इलाकों में रुक-रुककर करीब घंटे भर तक बारिश होती रही, जबकि अन्य हिस्सों में सुबह आठ बजे तक बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। बारिश व बूंदाबांदी होने से मौसम खुशगवार हो गया। लेकिन मौसम की यह नरमी ज्यादा देर कायम न रह सकी।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे के बाद आसमान साफ  होने लगा। दस बजते-बजते धूप खिल गई। बारिश व बूंदाबांदी के बाद निकली धूप ने उमस में इजाफा कर दिया। उमस बढ़ने से दिन भर लोग बेहाल रहे। चौबीस घंटे के मुकाबले पारे में आई दो डिग्री की गिरावट भी लोगों को उमस से राहत न दिला सकी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह होने वाली बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। नालियां जाम होने से बारिश का पानी सड़कों, गलियों व खाली जगहों पर भर गया।

जलभराव से नागरिकों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। नियामत अली, विपिन व मानवेन्द्र बताते हैं कि नगर पंचायत द्वारा सफाई न कराए जाने से नालियां चोक हो गई हैं, जिससे जल निकासी ठप है। सोमवार को बारिश होने पर जलभराव हो गया। नगर का तहसील चौराहा, लकड़ी मंडी, सीताकुंड सहित तमाम इलाके तालाब बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें