फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद फर्श पर लिटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। रेउसा सीएचसी पर एक प्रसव पीड़िता ने एंबुलेंस की सुविधा मिलने पर धन उगाही का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क न मिलने पर प्रसव के बाद फर्श पर लिटा दिया। उधर, सीएचसी अधीक्षक का कहना है शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

रेउसा विकासखंड के मेड़ईपुरवा निवासी सीमा देवी को प्रसव पीड़ा पर रेउसा सीएचसी लाया गया था। सीमा ने रात में एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद सीमा को अपने बच्चे के साथ जमीन पर लिटा दिया गया। सीमा का आरोप था जिस एंबुलेंस से यहां थे उसके चालक ने धन मांगा था।
कहा था कि पैसे दो तो, घर तक छोड़ने आएंगे। वहीं अस्पताल की तरफ से भी सीमा को कोई सुविधा नहीं मिली। प्रसव के बाद सीधे फर्श पर लेटने के लिए भेज दिया गया। प्रभारी डॉ. अनंत मिश्रा का कहना है शिकायत नहीं मिली है अगर शिकायत मिली तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें