सीतापुर। शहर के आरएमपी स्नातकोतर महाविद्यालय में बीए, बीएससी एवं एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू हो गए हैं। प्राचार्य प्रोफेसर रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय में पहले आओ-पहले पाओं के आधार पर प्रवेश किए जा रहे हैं।
प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के आयोग द्वारा चयनित योग्य प्राध्यापकों द्वारा छात्रों को उनके विषय की गहन जानकारी प्रदान की जाती है। महाविद्यालय में समय-समय पर रोजगार मेला, सेमिनार, खेलकूद आदि गतिविधियां भी संचालित की जाती है। महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं के लिए एनसीसी एवं एनएसएस की इकाइयां भी उपलब्ध हैं।
कॉलेज में उपलब्ध विषय
बीए-
(हिंदी, अग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा)
बीएससी(गणित ग्रुप)
-
(रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित)
एमए
-
राजनीति विज्ञान
-
हिंदी
-
समाजशास्त्र-प्रस्तावित
एमए समाजशास्त्र में भी मान्यता के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा चुकी हैं। इस वर्ष समाजशास्त्र विषय में एमए के लिए भी प्रवेश प्रस्तावित है।