फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहनों की फिटनेस जांचेगा प्रशासन

Mon, 24 Jul 2017 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की सलामती के लिए अब प्रशासन स्कूली बच्चों को ढोने वाले वाहनों की जांच करेगा। इसको लेकर डीएम डॉ. सारिका मोहन ने निर्देश जारी किया है कि जिले में स्कूली वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिए हैं कि परिवहन विभाग व पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों की जांच करें। यह ध्यान रखें कि कोई ऐसा वाहन तो नहीं है जो पूरी तरह से जर्जर हो, इसके बावजूद स्कूली बच्चों को ढो रहा हो। डीएम के निर्देश के बाद एआरटीओ व पुलिस महकमा स्कूली खटारा वाहनों के खिलाफ जांच की तैयारी में जुट गया है।

जांच के दौरान जो वाहन मानके के विपरीत पाए जाएंगे, उन वाहनों पर कार्रवाई होना तय है। जिसमें वाहनों को चालान काटा जाएगा, जरूरत पड़ी तो वाहनों को सीज भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा ने बताया कि जिन वाहनों की फिटनेस अवधि समाप्त हो गई है। वे वाहन स्वामी अपने वाहनों की जांच करवा लें। बगैर फिटनेस वाले वाहनों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें