खैराबाद। आईटीआई तिराहे को प्रशासन ने शुक्रवार को बंद कर दिया। बहराइच, विसवां, लहरपुर व तंबौर से आने वाले ज्यादातर वाहन इसी मार्ग से सीतापुर दिल्ली की तरफ जाते थे। ऐसे में यह कट बंद होने से इधर से आने वाले वाहनों को अब लखनऊ की तरफ लगभग 200 मीटर आगे जाकर टीवीएस एजेंसी से यू टर्न लेकर आना पड़ेगा।
लखनऊ की तरफ से आने वाले लोगों को बिजवार से 600 मीटर आगे रिवाेली गार्डन के पास से मुड़कर आना होगा। यहां से लोग यू टर्न लेकर आईटीआई तिराहा, बिसवां व लहरपुर की तरफ जा सकेंगे।