फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एडीजी जोन ने मिशन शक्ति केंद्र का किया उद्घाटन

Tue, 13 Oct 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। त्योहार को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ प्रवीण कुमार सोमवार शाम को नैमिषारण्य पहुंचे, उन्होंने ️शारदीय नवरात्र एवं मिशन शक्ति फेज 6 के तहत नैमिषारण्य में बने मिशन शक्ति केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन और भ्रमण करने के बाद उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन



भीड़ प्रबंधन के लिए भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली एवं कवरेज को बारीकी से चेक किया गया। साथ ही निर्देश दिए कि सभी की 24 घंटे प्रभावी मॉनिटरिंग होनी चाहिए। इसमें किसी तरह चूक नहीं होनी चाहिए। चक्रतीर्थ एवं कालीपीठ पहुंचे प्रवीण कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जल-पुलिस व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए रूट डायवर्जन का भी जायजा लिया। नैमिषारण्य पुलिस गेस्ट हाउस पहुंचकर उन्होंने गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं रख-रखाव का अवलोकन किया। इसके साथ ही वहां मौजूद एसपी अंकुर, एएसपी दक्षिणी दुर्गेश को निर्देश जारी किए कि नैमिषारण्य आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की सुरक्षा व सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें