फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने महिला आरक्षियों को आत्मरक्षा के सिखाए गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अपर पुलिस महानिदेशक व नोडल अधिकारी रेणुका मिश्रा ने बुधवार को पुलिस लाइन का मुआयना किया। जूडो का प्रशिक्षण ले रही महिला आरक्षियों से बातचीत कर उन्हें महत्वपूर्ण टिप्स दिए। रामकोट थाने के निरीक्षण में खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शहर कोतवाली क्षेत्र के बम्हनपुरवा गांव का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन

जिले में दो दिवसीय दौरे पर आईं रेणुका मिश्रा ने बुधवार को पहले पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। आवासों, शस्त्रागार, फील्ड यूनिट, कैंटीन, यातायात कार्यालय, एंटी रोमियो कार्यालय व बैरक का जायजा लिया। आवासीय परिसर में महिला बैरक का मुआयना करने के बाद उन्होंने जूडो कराटे का प्रशिक्षण ले रही महिला आरक्षियों से मुलाकात की।
एडीजी ने महिला आरक्षियों को सुरक्षा व आत्मरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। पुलिस लाइन परिसर की समुचित साफ-सफाई के निर्देश मातहतों को दिए। इसके बाद उन्होंने शहर कोतवाली क्षेत्र के बम्हनपुरवा गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

शाम करीब सवा पांच बजे नोडल अधिकारी रामकोट थाना पहुंची। रामकोट थाना परिसर में उन्होंने कार्यालय, मालखाना, बैरक, कैंटीन आदि का जायजा लिया। कैंटीन में गंदगी देख एडीएजी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए।
पुलिस अफसरों के होश तब उड़ गए जब मालखाने में गिनती के बाद एक बंदूक की कोई लिखा-पढ़ी नहीं मिली। रामकोट पुलिस ने इसे डायना बंदूक (पक्षी मारने वाली) बताया। इस पर नोडल अधिकारी ने कागजी कार्रवाई दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी एलआर कुमार, एएसपी, सीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें