फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पौधों का उठान कर लावारिस छोड़ा तो होगी कार्रवाई

Sat, 12 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पौधरोपण के लिए जिन पौधों का उठान किया जाए, वह लावारिस न पड़े रहें, उन्हें हर हालत में रोपा जाए। डीएम ने शुक्रवार को कहा कि जियों टैगिंग का काम हर हाल में 14 अगस्त तक पूरा कर लिया जाए। सड़क के किनारे लगाए गए पौधों की सुरक्षा का उचित प्रबंध किया जाए। ग्राम वन बनाए जाएं।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पौधरोपण समिति, गंगा समिति व पर्यावरण समिति के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संस्थानों से समन्वय स्थापित करते हुए पौधों को उन्हें गोद दिया जाए, जिससे उसका रखरखाव सही ढंग से हो सके। जहां पर समूह में पौधरोपण किया जाए, उनकी सुरक्षा के लिए उसके चारों ओर बबूल या जंगल जलेबी के पौधे लगा दिए जाएं ताकि वह सुरक्षित रहें। सभी अफसर और कर्मी ध्वजारोहण के बाद कार्यालय परिसर में एक पौधा जरूर रोपें।

नदियों के पानी को दूषित होने से रोकें
सालिड वेस्ट जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रबंध किया जाए। इसके प्रबंधन में गैर सरकारी संगठन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और उनका सहयोग लिया जाए। डीएम ने कहा कि गंगा की सहायक नदियों के किनारे हो रही सालिड वेस्ट डंपिंग पर रोक लगाने के लिए उचित प्रबंध किया जाए। नदियों का पानी दूषित न हो। नदियों को दूषित होने से रोकने के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में फाइलेरिया से बचाव और उसकी रोकथाम के लिए अल्बेंडाजोल सहित अन्य दवाएं भी खाईं व सभी को खाने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें