लहरपुर। बीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक व स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी को प्राथमिक विद्यालय ढखेरा प्रथम के निरीक्षण में सहायक अध्यापिका रीता बिना स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित मिली थीं।
वहीं सहायक अध्यापक सुनील कुमार भार्गव भी अनुपस्थित थे। कन्या विद्यालय अतरौरा के निरीक्षण में सहायक अध्यापक प्रवीन बिना स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित थे। बीडीओ को ग्राम ढकेला के आरोग्य मंदिर के निरीक्षण में अस्पताल में नियुक्त सभी कर्मी अनुपस्थित मिले थे।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए प्रेषित की थी। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने प्राथमिक विद्यालय ढखेरा की अनुपस्थित शिक्षक रीता का तीन दिन का वेतन रोकने, शिक्षक सुनील कुमार भार्गव का एक दिन का वेतन रोकेन व कन्या विद्यालय अतरौरा में अनुपस्थित शिक्षक प्रवीन का भी एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही सात दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेई ने आरोग्य मंदिर ढखेरा में अनुपस्थित डॉ. तलत जहां, फार्मासिस्ट वीर विक्रम सिंह, सफाई कर्मचारी जहीरूद्दीन का एक-एक दिन का वेतन रोकते हुए दो कार्य दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।