फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आचार्याें ने कराया जलाधिवास, अखंड रामायण पाठ शुरू

Sun, 21 Jan 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महामृत्युंजय मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उल्लास का माहौल है। आर्यनगर स्थित सीताराम मंदिर में समारोह को लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

यहां जयपुर से लाई गईं प्रभु राम की मूर्ति का शनिवार को आचार्याें ने जलाधिवास कराया। इस मूर्ति की 22 जनवरी को अयोध्या की तर्ज पर महामृत्युंजय मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर में प्रभु श्रीराम के साथ मां सीता और पवनपुत्र बजरंगबलि की मूर्ति भी स्थापित होगी।
धर्मगुरु आशीष शास्त्री ने बताया कि रामोत्सव में हर राम भक्त प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनना चाहता है। इसलिए महामृत्युंजय मंदिर में इस ऐतिहासिक पल का कार्यक्रम रखा गया। जयपुर से ढाई फीट की मूर्ति मंगाई गई है।
विज्ञापन

शनिवार को इस मूर्ति का जलाधिवास कराया गया। वहीं, मंदिर में अखंड रामायण का पाठ भी शुरू कराया गया है। रविवार को प्रभु राम का पंचामृत व विभिन्न रसों की सहस्त्र धारा से अभिषेक होगा। इसके बाद सोमवा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें